नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- Nitin Gadkari retirement: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राजनीति से संन्यास लेने की अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने ऐसी खबरों को गलत बताते हुए कहा कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया। महाराष्ट्र के नागपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गडकरी ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'मैंने कहा कि अब मेरी उम्र बढ़ गई है, इसलिए ऐसे कार्यक्रमों में युवाओं को बुलाओ। लेकिन आप लोग खबर छाप देते हैं कि गडकरी रिटायर होने जा रहे हैं।' यह भी पढ़ें- ब्रेकअप के बाद लिव-इन पार्टनर के 2 कुत्तों को मार डाला, वीडियो कॉल पर दिखाया भी दरअसल, हाल ही में नागपुर जिले के काटोल में लक्ष्मणराव मानकर ट्रस्ट के कार्यक्रम में गडकरी शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन के करीब तीन दशक के अनुभव और कोरोना के बाद स्वास्...