नई दिल्ली, जून 11 -- गर्मियों के मौसम में शायद ही कोई ऐसा होगा जो बिना नहाए रह सकता हो। तो वहीं कुछ लोगों को गर्मी इतनी ज्यादा लगती है कि उन्हें नहाने के फौरन बाद AC की हवा चाहिए होती है। लोग नहाने जाने से पहले ही कमरे में एसी ऑन कर देते हैं, जिससे कमरा बिल्कुल ठंडा हो जाए। ऐसे में नहाने के बाद चिल्ड कमरा मिलेगा और शरीर को गर्मी नहीं लगेगी लेकिन क्या ये आपकी सेहत के लिए सुरक्षित होता है। कई बार नहाने के दौरान शरीर का तापमान ऊपर-नीचे होता है और ऐसे में AC में बैठना इसे और बिगाड़ सकता है। इस बारे में हमने नोएडा सेक्टर 77 की फिजिशियन डॉक्टर स्वाति चौहान से बात की। उन्होंने बताया कि नहाने के बाद एसी में बैठना सभी के लिए सेफ नहीं है और इससे कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, चलिए इनके बारे में जानते हैं।नहाने के दौरान बदलता है शरीर का तापमान ड...