नई दिल्ली, अगस्त 23 -- जब कोई महिला पहली बार मां बनती है तो उसका एहसास काफी अलग होता है। ये एहसास पॉजिटिव और निगेटिव दोनों तरीके से हो सकता है। दरअसल, एक नई मां बच्चे के जन्म के बाद होने वाले पोस्ट पार्टम डिप्रेशन से जूझती है। ये एक सामान्य लेकिन गंभीर मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम है। जिसकी वजह से रोने जैसा महसूस होता है। कुछ महिलाएं तुरंत इससे रिकवर हो जाती हैं लेकिन कुछ को इसके गंभीर लक्षणों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में क्या मेडिटेशन मददगार साबित हो सकता है? आइए जानते हैं। क्या नई मां के लिए फायदेमंद है मेडिटेशन? बच्चों की डॉक्टर माधवी भारद्वाज ने गुरुदेव से सवाल किया कि जब कोई महिला मां बनती है तो वह पोस्टपार्टम डिप्रेशन से जूझती है ऐसे में क्या मेडिटेशन उनके लिए मददगार साबित हो सकता है। जिसका जवाब देते हुए गुरुदेव कहते हैं कि नई मां के लिए...