क्या धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सरकार में बात हो रही है, जेपी नड्डा ने दे दिया जवाब
नई दिल्ली, जुलाई 23 -- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने पेपर लीक के मुद्दे पर खुलकर बात की। बुधवार को उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से जुड़े सवाल का भी जवाब दे दिया है। उन्होंने बताया है कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है। खास बात है कि कॉकरोच जनता पार्टी और कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।क्या धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेगी सरकार? बुधवार रात नड्डा ने पत्रकार वार्ता की थी। इस दौरान सवाल किया गया कि क्या प्रधान के इस्तीफे को लेकर सरकार में किसी भी स्तर पर कोई बात हो रही है क्या। इसपर केंद्रीय मंत्री ने जवाब दिया, 'नहीं इस तरीके से नहीं होती है। हम चर्चा के लिए तैयार हैं। वो संसद में होगी। वो अपनी बातों को रखें और सरकार जवाब देगी। संसद में चर्चा करेंगे न।'पेपर लीक पर विपक्ष को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.