क्या देवदत्त पडिक्कल की भारतीय टेस्ट टीम में जगह पक्की हो गई है? बोले- जब तक मैं टीम में.
नयी दिल्ली, सितम्बर 7 -- देवदत्त पडिक्कल का श्रीलंका दौरा शानदार रहा। उन्होंने दोनों टेस्ट में एक-एक सेंचुरी बनाई। इसके साथ वे आगामी न्यूजीलैंड सीरीज और घर पर होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए तीन नंबर पर अपनी जगह पक्की करने को बेताब हैं। जियो स्टार से बात करते हुए पडिक्कल ने अपने मौके को दोनों हाथों से भुनाने, राहुल द्रविड़ के साथ रेड-बॉल की तैयारी के बारे में अपनी बातचीत, और क्या उन्हें लगता है कि उन्होंने टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है, इस बारे में अपने विचार साझा किए हैं। देवदत्त पडिक्कल ने अपने टेस्ट कमबैक और मौके को दोनों हाथों से पकड़ने के बारे में बताया, "ज़रूर, मैं इसका इंतज़ार कर रहा था। ज़ाहिर है, ऐसे मौके आसानी से नहीं मिलते। यह पक्का करने के लिए बहुत मेहनत लगती है कि आप खुद को लगातार बेहतर बना रहे हैं और उस मौके का इंतज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.