नई दिल्ली, अगस्त 20 -- भारतीय बल्लेबाजों की स्पिन के खिलाफ परेशानी का फायदा उठाने के लिए भले ही धूल भरी पिच तैयार करने का लालच हो लेकिन दूसरे टेस्ट के लिए सिन्हलीज स्पोर्ट्स क्लब का विकेट गॉल की पिच जैसा हो सकता है जहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को बराबर मौके मिले थे। पहला टेस्ट भारत ने पांचवें और अंतिम दिन 165 रन से जीता था। इस दौरान पिच पर प्राकृतिक टूट-फूट के अलावा ऐसी कोई विशेष परेशानी नहीं थी जिससे बल्लेबाजों के लिए मुश्किल पैदा हो। यह भी पढ़ें- श्रीलंका की टीम में हुआ बदलाव, कमिल मिशारा और सहान अराचीगे की हुई एंट्रीसंतुलित पिच तैयार की जाए श्रीलंकाई अधिकारियों का मानना है कि 23 अगस्त से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए जरूरत से ज्यादा स्पिन की मददगार पिच तैयार करना उलटा पड़ सकता है। श्रीलंका क्रिकेट के एक अधिकारी ने पीटीआई से क...