कोलकाता, जून 3 -- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के धरने पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि धरने में सिर्फ 150 लोग और 200 पत्रकार पहुंचे, जिससे पार्टी की दुर्दशा साफ झलकती है। हुगली जिले के प्रसिद्ध तारकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद मुख्यमंत्री संवाददाताओं से बात कर रहे थे। शुभेंदु अधिकारी ने कहा, "क्या दुर्दशा हो गई है, 150 लोग भी नहीं जुटे।" अधिकारी ने दावा किया कि धरने में सिर्फ तीन सांसद और छह विधायक ही मौजूद थे। उन्होंने कहा, ''ममता बनर्जी के विरोध-प्रदर्शन में सिर्फ तीन सांसद और छह विधायक ही पहुंचे... टीएमसी की हालत अब दयनीय है। यह फाल्टा जैसी हो गई है।'' टीएमसी का गढ़ कहे जाने वाले फाल्टा में हालिया री-पोल में भाजपा की बड़ी जीत हुई थी।क्यों धरना दे...