क्या दिखाने लाई हैं, यहां हम घूमने आए हैं..., कांवड़ यात्रा की तैयारी देख महिला अधिकारी पर भड़के कमिश्नर
नई दिल्ली, जुलाई 29 -- मेरठ के मंडलायुक्त (कमिश्नर) भानुचंद गोस्वामी मंगलवार को कांवड़ यात्रा की तैयारियां देखने हापुड़ के ब्रजघाट पहुंचे तो उनका अलग ही रूप देखने को मिला। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कांवड़ यात्रा को लेकर नगर पालिका की लापरवाही पर बुरी तरह बरस पड़े। पालिका की अधिशाषी अधिकारी (ईओ) पवित्रा को फटकारते हुए पूछा कि यहां क्या दिखाने लाई हैं? हम लोग यहां घूमने आए हैं। हमें टहलने के लिए बुलाया है। जिस समय कमिश्नर भड़क रहे थे आसपास बड़ी संख्या में अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। ईओ के पास कमिश्नर के सवालों का कोई जवाब नहीं था। पूरे समय वह बगले झांकते हुए नजर आईं। कल से ही सावन शुरू हो रहा है। कांवड़ियों का रेला भी शुरू होने वाला है। हापुड़ का ब्रजघाट पश्चिमी यूपी का सबसे बड़ा गंगा तट है। ऐसे में बड़ी संख्या में कांवड़िया यहां आते है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.