नई दिल्ली, जनवरी 5 -- पांच साल से अधिक समय से जेल में बंद दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को राहत मिलेगी या फिर उन्हें अभी सलाखों के पीछे ही रहना होगा, यह आज साफ हो जाएगा। सुप्रीम कोर्ट 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश से जुड़े मामले में आरोपी उमर खालिद, शरजील इमाम और अन्य की जमानत याचिकाओं पर फैसला सुनाने जा रहा है। जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ इन याचिकाओं पर आदेश पारित करेगी। शीर्ष अदालत ने पिछले साल 10 दिसंबर को दिल्ली पुलिस की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू तथा आरोपियों की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल, अभिषेक सिंघवी, सिद्धार्थ दवे, सलमान खुर्शीद और सिद्धार्थ लूथरा की दलीलें सुनने के बाद आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.