नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- आम आदमी पार्टी (AAP) नेतृत्व से अनबन और तनातनी के आरोपों के बीच राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा है कि वह युवाओं पर केंद्रित यानी जेन Z को केंद्र में रखते हुए नई राजनीतिक पार्टी बना सकते हैं। ऐसी अटकलें तब से जोर मारने लगी हैं, जब से उन्होंने इन्स्टाग्राम पर एक रील साझा किया है और उस पर दिलचस्प टिप्पणी की है। बहरहाल, कई लोग चार्टर्ड अकाउंटेंट से राजनेता बने चड्ढा के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, इन्स्टाग्राम पर वायरल एक वीडियो में उनके एक समर्थक ने उन्हें सुझाव दिया है कि उन्हें युवाओं पर आधारित एक "Gen-Z" राजनीतिक पार्टी बनानी चाहिए। बुधवार को चड्ढा ने "Seedhathok" नाम के इस क्रिएटर की इंस्टाग्राम रील शेयर की। उन्होंने अपनी टिप्पणी में लिखा, "दिलचस्प...