क्या जसप्रीत बुमराह के साथ भी ऐसा कर पाते; मोहम्मद शमी पर अजीत अगरकर की दलील को किसने बताया बकवास?
नई दिल्ली, मई 21 -- टीम इंडिया में वापसी की राह देख रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को एक बार फिर नजरअंदाज किए जाने पर पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने अजीत अगरकर को आड़े हाथ लिया है। अफगानिस्तान के खिलाफ एक मात्र टेस्ट और 3 वनडे मैच की सीरीज के लिए घोषित भारतीय टीम में शमी को जगह मिलना तो दूर, सिलेक्शन कमिटी की मीटिंग में उनके नाम की चर्चा तक नहीं हुई थी। इस पर जाफ ने बीसीसीआई के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर से तीखा सवाल किया है कि क्या वह जसप्रीत बुमराह के साथ भी ऐसा ही सलूक कर पाते। उन्होंने अगरकर की दलील को 'बकवास' करार दिया। अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान करते वक्त अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि मोहम्मद शमी के नाम पर विचार नहीं किया गया। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी कहा कि अभी शमी की फिटनेस सिर्फ टी20 क्रिकेट खेलने लायक है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.