क्या चाहते हैं किम जोंग उन? पूर्वी सागर की ओर दागीं मिसाइलें, भड़का दक्षिण कोरिया
नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान के त्रिपक्षीय सैन्य अभ्यास के समापन के ठीक एक दिन बाद उत्तर कोरिया ने शनिवार को पूर्वी सागर की ओर कई कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इसकी जानकारी दक्षिण कोरियाई सेना ने दी है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ (जेसीएस) ने बताया कि उसने स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 5:20 बजे और भारतीय समयानुसार रात के 1:50 बजे वोंसान क्षेत्र से कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागे जाने का पता लगाया। जेसीएस ने कहा कि वह अमेरिका के साथ मिलकर इसके सटीक विवरण का विश्लेषण कर रहा है। ये मिसाइलें समुद्र में गिरने से पहले लगभग 250 किलोमीटर तक हवा में थी। दक्षिण कोरियाई और अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने शुरुआती चरण से ही उत्तर कोरिया की गतिविधियों पर नजर रखी और जापान के साथ प्रासंगिक सूचना साझा की। सेना ने कहा, "ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.