नई दिल्ली, अगस्त 28 -- आज 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन है और उसी दिन आंशिक चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। कई परिवारों के मन में सवाल है कि ग्रहण या सूतक के दौरान बांधी गई राखी उतारनी पड़ेगी या नहीं। सबसे जरूरी बात यह है कि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, क्योंकि उस समय चंद्रमा क्षितिज के नीचे रहेगा। शास्त्रों का नियम साफ है कि जहां ग्रहण दिखाई ना दे, वहां सूतक मान्य नहीं होता है। इसलिए भारत में राखी सामान्य रूप से बांधी जा सकती है।भारत में इस बार सूतक क्यों नहीं लगेगा? शास्त्रों में कहा गया है कि जिस ग्रहण का दर्शन नहीं उसका सूतक नहीं लगता है। 28 अगस्त का चंद्र ग्रहण अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में दिखेगा, लेकिन भारत में दिन के समय चांद क्षितिज के नीचे रहेगा। इसलिए यहां सूतक काल लागू नहीं माना जा रहा है। ऐसे में मंदिरों के कपाट ख...