नई दिल्ली, मई 25 -- आजकल सोशल मीडिया पर 'नो व्हीट ट्रेंड' काफी फॉलो किया जा रहा है, जिसमें गेहूं को पूरी तरह अपनी डाइट से बाहर किया जाता है। खासकर जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं या पेट की समस्याओं से परेशान रहते हैं, वो पूरी तरह गेहूं खाना छोड़ देते हैं। इसकी जगह वो मिलेट्स, ओट्स या ग्लूटेन फ्री चीजें खाने लगते हैं। लेकिन गेहूं हमेशा से हमारी डाइट का अहम हिस्सा रहा है। इसलिए इसे पूरी तरह अवॉइड करना हर किसी के लिए पाॅसिबल नहीं है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वाकई हर किसी को गेहूं खाना पूरी तरह छोड़ देना चाहिए? क्या वाकई गेहूं की रोटी खाने से ही मोटापा और गट से जुड़ी समस्याएं होती हैं? इस कन्फ्यूजन को फोर्टिस हॉस्पिटल के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ शुभम वात्स्य ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दूर किया है। आइए जानते हैं-क्या हर किसी के ल...