नई दिल्ली, जुलाई 4 -- कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसका नाम ही लोगों को डरा देता है। ऐसे में सोशल मीडिया पर अक्सर कैंसर से जुड़े कुछ दावे वायरल होते रहते हैं, जो कई बार लोगों में और भी दहशत बैठा देते हैं। ऐसे में एक्सपर्ट की राय जानना जरूरी होता है, क्योंकि कई बार अनजाने में ही हम ऐसी गलतियां दोहरा रहे होते हैं, जो वाकई कैंसर से कहीं ना कहीं लिंक होती हैं। ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ वर्तिका ने एक वीडियो पोस्ट के जरिए कुछ ऐसे ही वायरल मिथ क्लियर किए हैं और उनसे जुड़ी सच्चाई भी साझा की है। वायरल दावे जैसे गर्म चाय पीने से कैंसर होता है या चीनी खाने से कैंसर होता है, कैंसर एक्सपर्ट ने इन दावों की सच्चाई सामने रखी है, जो हर किसी के लिए जानना बेहद जरूरी है। तो चलिए एक-एक कर के जानते हैं, डॉक्टर का क्या कहना है।वायरल मिथ 1: गर्म चाय पीने से कैंसर होता है? ये ब...