नई दिल्ली, जुलाई 16 -- बरसात के मौसम में सड़क किनारे सिकता हुआ भुट्टा देखकर शायद ही कोई खुद को रोक पाता हो। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस भुट्टे को आप बड़े खेतों में उगता हुआ देखते हैं, उसे घर की छत, बालकनी या आंगन में भी उगाया जा सकता है? बहुत से लोगों को लगता है कि भुट्टा उगाने के लिए बड़ी जमीन की जरूरत होती है, जबकि सही आकार का गमला, अच्छी मिट्टी और थोड़ी देखभाल हो, तो यह पौधा घर में भी अच्छी तरह बढ़ सकता है। अगर आपको बागवानी का शौक है और इस बार कुछ नया उगाना चाहते हैं, तो भुट्टा एक बढ़िया विकल्प हो सकता है।क्या गमले में भुट्टा उगाया जा सकता है? जी हां। अगर गमला पर्याप्त गहरा और चौड़ा हो, तो उसमें भुट्टा आसानी से उगाया जा सकता है। हालांकि, एक-दो नहीं बल्कि कम से कम चार से छह पौधे साथ लगाने से अच्छी फसल मिलने के चांसेस रहते हैं। यह...