नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना आपकी सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी होता है। यह सड़क दुर्घटनाओं में सिर को गंभीर चोटों से बचाता है। लेकिन अक्सर लोग एक ही हेलमेट का लंबे समय तक इस्तेमाल करते हैं, जिससे वह धीरे-धीरे गंदा हो जाता है। हेलमेट के अंदर पसीना, धूल और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं, जिन्हें साफ न करने पर सीधे स्कैल्प और बालों पर असर पड़ता है। गंदा हेलमेट पहनने से बाल कमजोर होने लगते हैं, स्कैल्प में इंफेक्शन हो सकता है और बाल झड़ने की समस्या भी बढ़ सकती है। इसलिए हेलमेट की सफाई न केवल हाइजीन के लिए बल्कि आपके बालों की सेहत के लिए भी जरूरी है। तो चलिए आपको बताते हैं गंदे हेलमेट की सफाई करने का आसान तरीका।1. अंदर की पैडिंग निकालकर धोएं हेलमेट की अंदर की फोम पैडिंग को निकालकर हल्के साबुन वाले पानी में लगभग 10 मिनट तक भिगो ...