क्या खिचड़ी पक रही? भारत-पाकिस्तान के बीच एक हफ्ते में 2 बार हुई 'ट्रैक 2' वार्ता, ये देश थे होस्ट
नई दिल्ली, जून 26 -- भारत और पाकिस्तान के बीच भले ही आधिकारिक स्तर पर बातचीत पूरी तरह ठप हो, लेकिन बैक-चैनल के जरिए तनाव कम करने की कोशिशें जारी हैं। इस हफ्ते दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच 'ट्रैक-2' वार्ता का नया दौर आयोजित किया गया है। ये बैठकें श्रीलंका की राजधानी कोलंबो और थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में हुई हैं।क्या है इस 'सीक्रेट' बैठक का मकसद? WION की रिपोर्ट के मुताबिक, इस अनौपचारिक बातचीत का मुख्य उद्देश्य संकट के समय संवाद के तंत्र को मजबूत करना और किसी भी तरह के संभावित सैन्य टकराव को रोकना और मैनेज करना है। इन बैठकों में दोनों पक्षों ने आतंकवाद और जल विवाद से जुड़े गंभीर मुद्दों पर नोट्स साझा किए और स्पष्ट रूप से अपने विचार रखे। वार्ता के दौरान इस बात की संभावनाएं भी तलाशी गईं कि ट्रैक-2 में हो रही इस चर्चा के अहम निष्कर्षों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.