कोलंबो, जून 4 -- हिंद महासागर क्षेत्र में श्रीलंका का कोलंबो पोर्ट इन दिनों एक बड़ी भू-राजनीतिक हलचल का गवाह बन रहा है। भारत और पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज एक साथ श्रीलंका के कोलंबो पोर्ट पर पहुंचे हैं। 1 जून को भारतीय नौसेना का जहाज ऐरावत और पाकिस्तान के नेवी शिप कोलंबो पोर्ट पहुंचे। खुद श्रीलंका की नौसेना ने दोनों देशों के जहाजों के कोलंबो पहुंचने की जानकारी दी है। इस घटनाक्रम से रणनीतिक जानकारों के बीच यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर "क्या खिचड़ी पक रही है?"पाकिस्तानी नौसेना की मौजूदगी और चीनी कनेक्शन पाकिस्तान नौसेना के तीन प्रमुख पोत- पीएनएस तैमूर, पीएनएस असलत और पनडुब्बी पीएनएस/एम हांगोर इस सप्ताह कोलंबो पहुंचे। आधिकारिक तौर पर यह एक 'सद्भावना यात्रा' है और ईंधन व लॉजिस्टिक सप्लाई के लिए पाकिस्तानी जहाज श्रीलंका गए हैं। पाकिस्तानी जहाज...