नई दिल्ली, जनवरी 24 -- हार्ट हेल्थ को सही रखने के लिए कोलेस्ट्रॉल की रिपोर्ट कितनी खास होती है। बैड कोलेस्ट्रॉल ब्लड वेसल्स में प्लॉक के रुप में जम जाता है। जिसकी वजह से हार्ट को पंप करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। यहीं वजह है कि हार्ट वेसल्स कमजोर हो जाती हैं और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन क्या कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल होने के बाद भी हार्ट अटैक आ सकता है? दरअसल काफी सारे लोग भ्रम में होते हैं कि अगर उनका कोलेस्ट्रॉल लेवल नॉर्मल होगा तो उन्हें हार्ट अटैक का रिस्क नहीं होगा। लेकिन इस बारे में डॉक्टर कौस्तुभ ने जानकारी शेयर की है। और बताया है कि कैसे कोलेस्ट्रॉल की रिपोर्ट नॉर्मल होने के बाद भी लोगों को हार्ट अटैक आ जाता है। डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि काफी सारे लोगों को गलत जानकारी होती है कि कोलेस्ट्रॉल की नॉर्मल रिपोर्ट से उनका ह...