नई दिल्ली, अगस्त 16 -- शिरोमणि अकाली दल (SAD) की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर 13 अगस्त को हुए हमले और दिसंबर 2024 में स्वर्ण मंदिर में उनकी हत्या के प्रयास मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) से कराने की मांग की। सुखबीर बादल की पत्नी हरसिमरत कौर ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में 13 अगस्त को हुई घटना को घृणित और जघन्य हत्या का प्रयास बताया। पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत ने शाह को लिखे पत्र में कहा कि हत्या के दोनों प्रयासों में कई परेशान करने वाली समानताएं हैं, जिससे यह गंभीर सवाल उठता है कि क्या दोनों घटनाएं आपस में जुड़ी हुई हैं और क्या इनके पीछे कोई बड़ी साजिश है। उन्होंने लिखा, "मैं व्यक्तिगत पीड़ा और अपने समाज, अपने राज्य पंजाब तथा अपने देश को ल...