नई दिल्ली, मार्च 30 -- एस श्रीनिवासन,वरिष्ठ पत्रकार आगामी 9 अप्रैल को केरलम व पुडुचेरी विधानसभाओं के लिए मतदान होंगे। केरलम में 140 सीटों पर मुकाबला है। मुख्य रूप से यह माकपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) और कांग्रेस की सदारत वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (यूडीएफ) के बीच है। भारतीय जनता पार्टी इन दोनों गठबंधनों को चुनौती दे रही है, जिससे कुछ इलाकों में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। 30 सदस्यों वाली पुडुचेरी विधानसभा के पास सीमित शक्तियां हैं, क्योंकि यह एक केंद्रशासित प्रदेश है। यहां दो मुख्य राष्ट्रीय दलों- भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। इनको क्षेत्रीय दलों का सहयोग प्राप्त है। केंद्रशासित प्रदेश कानून के अनुसार, केंद्र सरकार यहां की विधानसभा में तीन सदस्यों को नामित कर सकती है। इस तरह भाजपा यहां तीन सीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.