कोडरमा, मार्च 15 -- गौतम बुद्ध नगर में कुछ वर्ष पूर्व एचवाईडीटी के तहत लगे पेयजलापूर्ति योजना कई साल से खराब है। इससे गर्मी के दिनों में मुहल्लेवासियों को काफी परेशानी होती है। पानी का लेयर भी नीचे चले जाने से इसकी कोई उपयोगिता नहीं हो पा रही है। प्रकाश अंबेडकर, स्थानीय निवासीशहर के कई जगह में पाइप लाईन लीकेज से पानी की बर्बादी होती है, जिसके कारण लोगों के घरों तक समुचित तरीके से पानी नहीं पहुंच पाती है। विभाग को चाहिए कि ऐसे लीकेज को जल्द ठीक कराकर पानी की बर्बादी रोका जाये।बबलू मंसूरी, स्थानीय निवासीशहर में पेयजलापूर्ति के लिए लगाये गये स्टैंड पोस्ट में अनियमितता बरती गई है। कहीं एक भी नहीं है, और कई एक से अधिक लगा दिये गये हैं। इसके अलावे अधिकांश स्टैंड पोस्ट में नल नहीं होने के कारण पानी की बर्बादी होती है, जिसे रोका जाना चाहिए।सरोज क...