बहावलपुर, मार्च 31 -- पाकिस्तान के बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के सरगना और कुख्यात आतंकी मौलाना मसूद अजहर के बड़े भाई मोहम्मद ताहिर अनवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। ताहिर अनवर को हकीम मोहम्मद ताहिर अनवर भी कहा जाता था। हालांकि, अब तक उसकी मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।ताहिर अनवर कौन था और जैश में क्या भूमिका निभाता था? मोहम्मद ताहिर अनवर मसूद अजहर के 11 भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसने पहले पाकिस्तान में मुर्गी पालन का काम किया, लेकिन 2000 के बाद वह आतंकी गतिविधियों में पूरी तरह लिप्त हो गया। वह जैश-ए-मोहम्मद के फाउंडर सदस्यों में से एक था और मसूद अजहर का राइट हैंड तथा प्रमुख सलाहकार माना जाता था। जैश में उसकी मुख्य जिम्मेदारी सैन्य मामलों की प्रमुखता थी। वह संगठन के आतंकियों की भर्ती, ट्रेनिंग और न...