वाराणसी, जुलाई 25 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नीट लीक और युवाओं के आंदोलन पर पूर्व राज्यमंत्री डॉ. बहादुर यादव ने केंद्र सरकार से सवाल पूछे हैं। डॉ. यादव ने शुक्रवार को बयान जारी कर केंद्र सरकार से पूछा कि क्या पेपर लीक के लिए बनाए जाने वाले कड़े कानून के दायरे में मौजूदा केंद्रीय शिक्षामंत्री भी आएंगे। डॉ. बहादुर यादव ने कहा कि पेपर लीक के चलते 21 युवाओं ने जान दे दी। इतनी माताओं की गोद सूनी हो गई और पिताओं का सपना टूट गया। केंद्र सरकार ने युवाओं के आंदोलन के बाद भविष्य में पेपर लीक रोकने के लिए कड़े कानून बनाने की घोषणा की है। यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र प्रधान का नहीं होगा इस्तीफा? केंद्र के इन तीन कदमों से CJP की उम्मीदों पर फिरता दिख रहा पानी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी पहल की, लेकिन क्या इससे अपने बच्चों को खो चुकी माताओं के ...