क्या एमएस धोनी IPL 2027 में खेलेंगे? कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ बोले- मुझे भी अगले साल ही.
नई दिल्ली, मई 22 -- क्या एमएस धोनी आईपीएल 2027 में खेलेंगे? इसका जवाब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के पास भी नहीं है। गायकवाड़ ने आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद कहा कि उन्हें भी अगले साल ही पता चलेगा कि धोनी खेलेंगे या नहीं। 44 वर्षीय धोनी चोटिल होने के कारण 19वें सीजन में एक भी मैच नहीं खेल सके। पांच बार की चैंपियन सीएसके को गुरुवार को अहमदाबाद में अपने आखिरी लीग में गुजरात टाइटंस (GT) के हाथों 89 रनों से ऐतिहासिक हार मिली। यह चेन्नई की आईपीएल में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी शिकस्त है। गुजरात ने 229/4 का स्कोर खड़ा करने के बाद सीएसके को 13.4 ओवर में 140 रनों पर समेट दिया। इस हार के साथ ही चेन्नई की प्लेऑफ की धुंधली सी उम्मीदें भी खत्म हो गईं। उसने 14 मैचों में से छह जीते और 8 गंवाए।'एमएस धोनी की बह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.