नई दिल्ली, मई 12 -- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के छह साल बाद भी एमएस धोनी का करिश्मा जस का तस है और अभिनेता तथा ईटीपीएल के सह संस्थापक अभिषेक बच्चन का कहना है कि वह नई यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग में भविष्य में 'कैप्टन कूल' को देखना चाहेंगे। यह पूछने पर कि वह ईटीपीएल में किस भारतीय क्रिकेटर को देखना चाहेंगे और क्यों, अभिषेक ने तुरंत जवाब दिया, ''महेंद्र सिंह धोनी।'''भारतीय क्रिकेटर ETPL का हिस्सा होते तो...' अभिषेक ने डबलिन से पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा, ''क्या किसी को इस बात का कोई कारण देने की जरूरत है कि आप महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट के मैदान पर क्यों देखना चाहते हैं।'' 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा ले चुके धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं लेकिन आईपीएल 2026 में चोट के कारण अभी तक खेले नही...