नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस ने बुधवार को कहा कि टीम ने अभी आयुष महात्रे के विकल्प को लेकर कोई फैसला नहीं किया है, जबकि दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी की उपलब्धता फिटनेस को लेकर मेडिकल स्टाफ और खुद उनकी संतुष्टि पर निर्भर करेगी। आईपीएल में शानदार लय में चल रहे महात्रे के चोटिल होने के कारण बाहर होने से सीएसके को बड़ा झटका लगा है। सिमंस ने कहा कि फ्रेंचाइजी फिलहाल उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। सिमंस ने गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा, ''हमारे पास अभी किसी विकल्प को लेकर कोई तत्काल योजना नहीं है।'' उन्होंने कहा, "हमारे दल में जो खिलाड़ी हैं, उनके साथ अभी काफी समय है कि बाद में रिप्लेसमेंट पर विचार किया जा सके। लेकिन फिलहाल हम अपने उपलब्...