नई दिल्ली, फरवरी 16 -- सोमवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए विश्व कप के मुकाबले में अफगानिस्तान ने यूएई के खिलाफ 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर सुपर 8 में पहुंचने की अपनी संभावनाओं को बरकरार रखा है। इस मैच में के अज़मतुल्लाह उमरजई ने हरफनमौला प्रदर्शन दिखाया। उन्होंने पहले तो गेंद से कमाल करते हुए अपने 4 ओवरों के स्पैल में केवल 15 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके और यूएई की टीम को 160 रनों के स्कोर पर समेट दिया। मैच के अंत में एक बार फिर अज़मतुल्लाह उमरजई ने बल्ले से अपना जलवा दिखाया और मैच का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ दिया। उन्होंने मात्र 21 गेंदों में नाबाद 40 रनों की आक्रामक पारी खेली, जिसमें 3 छक्के और 2 चौके शामिल थे। उन्होंने 19वें ओवर में चौके और छक्के की मदद से 13 रन बटोरे और अंतिम ओवर की दूसरी गेंद पर चौका जड़कर 4 गेंद श...