नई दिल्ली, मार्च 24 -- ईरान की तरफ से भारी फीस वसूले जाने की खबरों के बीच दो भारतीय जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर गए हैं। संभावाएं हैं कि मार्च के अंत तक ये जहाज भारत में दस्तक दे सकते हैं। इसी बीच भारत में ईरानी दूतावास ने साफ किया है कि जहाजों को गुजरने की अनुमति देने के लिए किसी तरह की फीस नहीं वसूली जा रही है। हालांकि, ईरान ने कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाज निकालने के लिए अधिकारियों से पहले से की गई बातचीत ही एकमात्र रास्ता है।भारत आ रहे दो जहाज एलपीजी टैंकर पाइन गैस और जग वसंत स्ट्रेट को पार करने से पहले सोमवार सुबह फारस की खाड़ी से रवाना हुए। दोनों एक-दूसरे के करीब चल रहे हैं। इन जहाजों पर लदी गैस देश में लगभग एक दिन की खाना पकाने की गैस की खपत के बराबर है। जहाजों की आवाजाही पर नजर रखने से जुड़े आंकड़ों से यह जानकारी मिली। बं...