नई दिल्ली, मई 10 -- ईरान और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच दुबई के अल जद्दाफ इलाके से घना धुआं उठने और आग की तस्वीरें सामने आईं। इसने रविवार को पूरे यूएई में दहशत फैला दी। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दावा किया कि ईरान ने हमला किया है और दुबई क्रीक को निशाना बनाया गया है। हालांकि बाद में दुबई प्रशासन ने इन अटकलों को खारिज करते हुए साफ किया कि यह कोई मिसाइल या ड्रोन हमला नहीं था, बल्कि दुबई क्रीक में खड़ी एक नाव में लगी आग थी। अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के बाद फाइबरग्लास सामग्री जलने से काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- Video: हंगरी को मिला नया PM, 'कमर तोड़' डांस किए MP; सोशल मीडिया पर छा गया मूव घटना के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से अफवाहें फैलने लगीं क्योंकि हाल के दिनों में ईरान और यूएई के बीच तनाव काफी बढ़ा हुआ है। बीते स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.