नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- सोशल मीडिया पर इंडिगो एयरलाइंस की कथित ग्रूमिंग पॉलिसी को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जब कुछ स्क्रीनशॉट्स तेजी से वायरल होने लगे। इनमें दावा किया गया कि एयरलाइन अपने कर्मचारियों (खासकर केबिन क्रू) पर धार्मिक प्रतीकों जैसे तिलक, बिंदी या सिंदूर लगाने पर रोक लगाती है। इस कथित नियम को लेकर एक्स पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और कई यूजर्स ने इसे धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ बताया। यह भी पढ़ें- सुबह 5 से रात 9:30 बजे तक काम, न भरपेट खाना; सिंगापुर में कैद एक मेड की कहानी वायरल पोस्ट्स में यह भी दावा किया गया कि इंडिगो की इस पॉलिसी में कर्मचारियों को एक खास तरह के लुक में रहने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें पारंपरिक धार्मिक चिन्हों से परहेज करने की बात कही गई है। इसके बाद सोशल मीडिया पर #BoycottIndiGo जैसे हैशटैग ट्रेंड करने ...