नई दिल्ली, जून 16 -- क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि कमरे में पांच लोग बैठे हों, लेकिन मच्छर बार-बार आपको ही निशाना बनाएं? अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं। कई लोग मजाक में कहते हैं कि उनका खून मच्छरों को ज्यादा पसंद है, लेकिन विज्ञान इसके पीछे कुछ और ही कहानी बताता है। मच्छर किसी व्यक्ति को यूं ही नहीं चुनते, बहुत सोच-समझकर अपना शिकार बनाते हैं। आपकी सांस, शरीर की गंध, कपड़ों का रंग और यहां तक कि शरीर का तापमान भी तय करता है कि मच्छर आपको निशाना बनाएंगे या नहीं। आइए जानते हैं आखिर ऐसी कौन-सी बातें हैं, जो आपको मच्छरों का पसंदीदा बना देती हैं।मच्छर आपका खून नहीं, ये चीजें पसंद करते हैं! अक्सर लोग सोचते हैं कि मच्छरों को किसी खास इंसान का खून ज्यादा पसंद होता है। लेकिन सच यह है कि मच्छर खून से पहले शरीर से निकलने वाले संकेतों की तरफ आकर्षित ह...