नई दिल्ली, मई 19 -- खरबूजा गर्मियों का एक बेहद पसंद किया जाने वाला फल है, लेकिन अक्सर लोग इसके बीजों को फेंक देते हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि खरबूजे की गिरी यानी इसके बीजों का अंदरूनी हिस्सा पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है। sखरबूजे की गिरी में प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और कई जरूरी मिनरल पाए जाते हैं, जो शरीर को पोषण देने में मदद कर सकते हैं। यही वजह है कि इसे ठंडाई, मिठाइयों, शेक और कई हेल्दी रेसिपी में मिलाया जाता है। सही मात्रा में इसका सेवन शरीर को ऊर्जा देने, पाचन बेहतर रखने और गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने में सहायक माना जाता है।शरीर को ऊर्जा देने में मददगार खरबूजे की गिरी में प्रोटीन और हेल्दी फैट मौजूद होते हैं, जो शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देने में मदद कर सकते हैं। गर्मियों में लोग अक्सर कमजोरी और थकान ...