नई दिल्ली, मार्च 5 -- कॉफी को लेकर सबसे आम ब्यूटी मिस्टेक यही है कि लोग उसे सीधे चेहरे पर रगड़ने लगते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल DIY हैक्स ने इसे फेस स्क्रब के रूप में मशहूर कर दिया है, जबकि सच यह है कि कॉफी के कण चेहरे की नाजुक त्वचा के लिए बहुत खुरदरे होते हैं। चेहरे की स्किन शरीर की स्किन से अलग होती है। यह पतली, संवेदनशील और जल्दी डैमेज होने वाली होती है। ऐसे में किसी भी हार्ड या दानेदार चीज से रगड़ने पर माइक्रो टियर्स (सूक्ष्म घाव) हो सकते हैं, जो आगे चलकर जलन, रेडनेस और पिग्मेंटेशन का कारण बनते हैं।क्यों नहीं करना चाहिए कॉफी से फेस स्क्रब? कॉफी के दाने मोटे और असमान होते हैं। जब इन्हें चेहरे पर रगड़ा जाता है तो ये स्किन बैरियर को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे त्वचा रूखी और सेंसिटिव हो सकती है, बार-बार ब्रेकआउट की समस्या बढ़ सकती है और ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.