नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- सनातन परंपरा में गायत्री मंत्र को वेदों का सार और आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने वाला महामंत्र माना गया है। मान्यता है कि श्रद्धा और एकाग्रता के साथ इसका जाप करने से मन को शांति मिलती है और व्यक्ति का ध्यान अच्छे विचारों की ओर बढ़ता है। हालांकि, केवल मंत्र का उच्चारण कर लेना ही पर्याप्त नहीं माना गया है। प्राचीन ग्रंथों में जप के समय मन की स्थिति, बैठने के तरीके और उच्चारण से जुड़े कुछ अनुशासन भी बताए गए हैं। कई बार लोग अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनसे साधना की एकाग्रता प्रभावित होती है। आइए जानते हैं गायत्री मंत्र के जाप से जुड़े जरूरी नियम।जप से पहले मन और शरीर की शुद्धता रखें गायत्री मंत्र का जाप करते समय मन को शांत और विचारों को स्वच्छ रखना जरूरी माना गया है। याज्ञवल्क्य स्मृति में गायत्री जप के दौरान...