नई दिल्ली, मई 11 -- वैभव सूर्यवंशी ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2025 में 14 साल की उम्र में की। उन्होंने पिछले साल अपने डेब्यू मैच में पहली ही गेंद पर शार्दुल ठाकुर को छक्का जड़कर खुद की लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया था। इसके बाद से वैभव सूर्यवंशी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा है और उनका दमदार प्रदर्शन लगातार जारी है। आईपीएल 2025 में जितने भी मौके मिले उन्होंने 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और कई मैचों में छक्के से भी खाता खोला। 2026 के आईपीएल सीजन तक उनकी उम्र 15 साल हो गई है। यह भी पढ़ें- LIVE: धर्मशाला में आज दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेंगे पंजाब के किंग्स, 7:30 से मैच18 पारियों 7 बार छक्के से खोल चुके हैं अपना खाता आईपीएल 2026 में भी वैभव सूर्यवंशी का यह सिलसिला नहीं थमा और वे पारी में आते से ही किसी भी गेंदबाज को ...