नई दिल्ली, दिसम्बर 22 -- कभी शासन का नया तरीका सिखाने का दावा करते हुए राजनीति में उतरी आम आदमी पार्टी (आप) इसमें कितना सफल हुई यह अलग बहस का मुद्दा है, लेकिन अब सत्ता से बाहर जाकर उसने जरूर एक नई शुरुआत कर दी है। दिल्ली में पहली बार विपक्ष की भूमिका में आई अरविंद केजरीवाल की पार्टी के नेता अब अभिनेता बनकर भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। इसकी अगुआई खुद दिल्ली के मुखिया बनाए गए सौरभ भारद्वाज कर रहे हैं, जो अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन जैसे नेताओं के पंजाब चले जाने के बाद दिल्ली में पार्टी का सबसे प्रमुख चेहरा बन गए हैं। एक्यूआई की बात हो या मुद्दा यमुना की सफाई का, पार्टी भाजपा सरकार को घेरने का कोई मुद्दा छोड़ नहीं रही है। हालांकि, आंदोलन की कोख से जन्मी पार्टी अब सोशल मीडिया के सहारे जनता का विश्वास जीतने की उम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.