क्या आपने किए हैं चांदनी चौक वाले गौरी शंकर मंदिर के दर्शन? जानें यहां क्यों साथ पूजा करते हैं कपल्स
नई दिल्ली, अगस्त 5 -- सावन का महीना आते ही अलग-अलग मंदिरों को खूबसूरती से सजा दिया जाता है। दिल्ली का फेमस श्री गौरी शंकर मंदिर सालों पुराना है और यहां पर भी सावन के महीने में भक्तों की लंबी लाइन लगी रहती है। गौरी शंकर मंदिर दिल्ली के सबसे पुराने हिंदू मंदिरों में से एक है, जो भगवान शिव को समर्पित है। चांदनी चौक की व्यस्त सड़क पर और मशहूर लाल किले के ठीक पास मंदिर, पुरानी दिल्ली की भागदौड़ के बीच शांति और आध्यात्मिकता का अनुभव कराता है। शादीशुदा जोड़े इस मंदिर में अखंड सौभाग्य का आशीष पाने के लिए आते हैं। आइए जानते हैं इस मंदिर से जुड़ी जरूरी जानकारी।अंदर से कैसा है मंदिर मंदिर के अंदर भगवान शिव, उनकी पत्नी पार्वती और उनके दो बेटे, गणेश और कार्तिकेय की मूर्तियां हैं। असली सोने के गहने पहने भगवान शिव और पार्वती की मूर्तियां चांदी की छतरी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.