नई दिल्ली, जून 15 -- कई लोगों के साथ ऐसा होता है कि जैसे ही वे घड़ी देखते हैं, बार-बार 11:11, 2:22 या 4:44 जैसे नंबर दिखाई देते हैं। एक-दो बार ऐसा होना संयोग हो सकता है, लेकिन जब यही चीज बार-बार होने लगे तो लोग इसके बारे में जानना चाहते हैं। अंक ज्योतिष में ऐसे नंबरों को खास माना जाता है। मान्यता है कि ये नंबर व्यक्ति को कुछ संकेत देने का काम करते हैं।क्या होते हैं एंजेल नंबर? अंक ज्योतिष में एक जैसे नंबर बार-बार दिखने को एंजेल नंबर कहा जाता है। माना जाता है कि ये नंबर आपको किसी बात की तरफ ध्यान दिलाने आते हैं। कई लोग इसे ब्रह्मांड का संदेश भी मानते हैं। हालांकि इस पर सभी लोगों की राय एक जैसी नहीं होती, लेकिन आध्यात्मिक मान्यताओं में इन नंबरों का खास महत्व बताया गया है।11:11 दिखे तो क्या माना जाता है? 11:11 को सबसे ज्यादा चर्चा में रहने व...