नई दिल्ली, मार्च 27 -- जाहिर है हम जब भी कहीं बाहर घूमने जाते हैं तो होटल में रुकते हैं। कभी बजट देखकर सस्ता होटल चुनते हैं तो कभी आराम और लग्जरी के लिए महंगा होटल बुक कर लेते हैं। होटल बुक करते समय आपने अक्सर वन स्टार, थ्री स्टार या फाइव स्टार जैसे नाम जरूर देखे होंगे। ये सिर्फ नाम नहीं होते बल्कि होटल की सुविधा, सर्विस और क्वालिटी का एक पैमाना होते हैं। कोई होटल साधारण जरूरतों को पूरा करता है तो कोई होटल आपको शाही अनुभव देने के लिए बनाया जाता है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि वन स्टार और फाइव स्टार होटल में आखिर बेसिक अंतर क्या होता है? चलिए आज इसी बारे में जानते हैं-होटल स्टार रेटिंग का मतलब क्या होता है दरअसल होटल की स्टार रेटिंग उसकी सुविधाओं और सर्विस के लेवल को दिखाती है। जितने ज्यादा स्टार होते हैं, उतनी ज्यादा सुविधाएं और बेहतर ...