नई दिल्ली, मार्च 30 -- धुरंधर 2 फिल्म के हर तरफ चर्चे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। इस बीच कई एक्सपर्ट्स भारत-पाकिस्तान के जासूसों के किस्से फिल्म से जोड़कर बता रहे हैं। कर्नल भूपिंदर शाही ने धुरंधर फिल्म के लिए मिलिट्री कंसल्टेंट के तौर पर काम किया है। उन्होंने एक पॉडकास्ट में धुरंधर 2 के उस सीन को डिकोड किया जिसमें हमजा यालिना और अपने बेटे की तस्वीर जला देता है। वहीं पठानकोट जाकर अपने परिवार से भी नहीं मिलता।दी है स्पाई के घर की झलक भूपिंदर शाही श्लोका के पॉडकास्ट में थे। वहां उन्होंने बताया कि हमजा यानी जसकीरत यालिना या अपने परिवार के साथ क्यों नहीं रहता। भूपिंदर बोले, 'उसे अहसास होता है कि वहां पर मेरे एक परिवार था। वे लोग सुखी हैं। उनका अच्छा घर बन गया है। खाना चल रहा है। बच्चे खेल रहे हैं सब ठीक है। अगर मैं जाऊं त...