नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- RO आजकल हर किसी के घर में लगा हुआ है और हर कोई सोचता है कि वह एकदम साफ पानी पी रहा है। कई कंपनियां भी इस पानी को 100% शुद्ध और बीमारियों से बचाने वाला बताकर बेचती हैं, लेकिन क्या वाकई RO का पानी आपकी सेहत के लिए पूरी तरह फायदेमंद है? क्या उसका TDS पानी को एकदम साफ बनाता है और कितने टीडीएस पर पानी बिल्कुल साफ और सुरक्षित होता है? चलिए इन सभी सवालों के जवाब आपको देते हैं।क्या होता है TDS? TDS यानी टोटल डिजॉल्व्ड सॉलिड्स (Total Dissolved Solids), ये पानी में घुले पदार्थों की मात्रा को बताता है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, सोडियम, पोटैशियम, बाइकार्बोनेट, क्लोराइड और सल्फेट जैसे घुले हुए खनिज शामिल हो सकते हैं। यही मिनरल्स हमारे शरीर की हड्डियों और सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं।कितना होना चाहिए टीडीएस WHO विश्व स्वास...