नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- सरकारी नौकरी पाने का सपना कई लोग देखते हैं। कुछ लोगों के सपने पूरे होते हैं तो वहीं कुछ सालों तैयारी में जुटकर मेहनत करते रहते हैं। अच्छे पद और अच्छी नौकरी के लिए लोग सालों साल मेहनत करते हैं। क्या आप जानते हैं कि आपके हाथ में भी सरकारी नौकरी का संकेत नजर आ सकता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में कुछ खास रेखाएं होती हैं जो करियर में बड़ी सफलता का संकेत देती हैं। हाथ में कुछ खास निशान बने होते हैं जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस्मत में सरकारी नौकरी के योग बन रहे हैं या नहीं? चलिए हस्तरेखा शास्त्र की मदद से जानते हैं कि आखिर ये 3 निशान कौन से हैं?हाथ की ये रेखाएं देती हैं सरकारी नौकरी का योग- 1. शास्त्र के अनुसार अगर सूर्य पर्वत पर सूर्य रेखा एकदम साफ है तो इसे अच्छा संकेत माना जाता है। सूर्य पर्वत और रेख...