नई दिल्ली, मई 2 -- अगर आपके फोन में अचानक तेज सायरन बजने लगे और स्क्रीन पर 'Extremely Severe Alert' दिखाई दे, तो एक पल के लिए घबरा जाना स्वाभाविक है। शनिवार दोपहर 11 बजकर 45 मिनट पर देश में लाखों स्मार्टफोन यूजर्स के साथ ऐसा ही हुआ। कई लोगों ने इसे किसी बड़े खतरे का संकेत समझ लिया है, लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल उलट है। दरअसल, यह डरने की नहीं बल्कि राहत की बात है, क्योंकि यह अलर्ट आपकी सुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम है। हाल ही में भारत सरकार ने देशभर में 'सेल ब्रॉडकास्ट' टेक्नोलॉजी पर आधारित एक नए इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का परीक्षण शुरू किया है। इसी टेस्टिंग के तहत यह सायरन और मेसेज लाखों मोबाइल यूजर्स तक पहुंचाया गया। इस संदेश में साफ तौर पर बताया गया था कि यह केवल एक 'परीक्षण संदेश' यानी Test Message है और जनता को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.