नई दिल्ली, मार्च 10 -- क्या आपकी पसंदीदा स्टील की बोतल वास्तव में एक 'साइलेंट किलर' है, या यह केवल सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने का एक नया पैंतरा है? हाल के दिनों में वायरल हुए एक भ्रामक वीडियो ने लाखों लोगों के मन में डर पैदा कर दिया है, जिससे एक सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प को 'जहर' के रूप में पेश किया जा रहा है। यह 'फियर-मोंगरिंग' (डर फैलाना) का एक क्लासिक उदाहरण है, जहां वैज्ञानिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर और आधी-अधूरी सच्चाई के साथ परोसा जाता है ताकि आपकी सेहत के प्रति आपकी सतर्कता का गलत फायदा उठाया जा सके। सेहतमंद बने रहने के लिए स्टेनलेस स्टील की बोतलों की असलियत और इन दावों के पीछे के खोखलेपन को समझना आज के दौर में बेहद जरूरी है। जिसके लिए हमनें बात की फोर्टिस गुड़गांव के आंतरिक चिकित्सक डॉ. सतीश कौल से। यह भी पढ़ें- बालों का झ...