नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- आज जन्माष्टमी पर किस समय करें पूजा: भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि में 4 सितंबर को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। पंचांग के अनुसार अष्टमी तिथि का आरंभ 3 सितंबर की मध्य रात्रि 1:33 बजे से हो गया है और 4 सितंबर को रात 12:13 बजे तक रहेगा। इस बार जन्माष्टमी पर भद्रा या पंचक का कोई साया या प्रभाव नहीं रहेगा। हालांकि इस दिन प्रत्येक दिन की तरह राहुकाल विद्यमान रहेगा। राहुकाल को भी ज्योतिष शास्त्र में अत्यंत अशुभ माना गया है। मान्यता है कि इस समय नए कार्य की शुरुआत या मांगलिक कार्यों से बचना चाहिए। आइए जानते हैं पंडित जी से क्या जन्माष्टमी पर पूजन के समय राहुकाल का कोई प्रभाव रहेगा या नहीं? कई जगहों पर जन्माष्टमी व्रत का पारण चंद्र दर्शन के साथ किया जाता है, जानें आज चंद्रमा कितने बजे निकलेगा। यह भी पढ़ें- ...