नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- सेना ने अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों की घुसपैठ और करीब 50 किलोमीटर अंदर तक कब्जा करने के दावों को झूठा बताया है। सेना ने शनिवार को सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे इन दावों का खंडन किया। कहा गया कि कुछ संदिग्ध पाकिस्तानी समर्थित सोशल मीडिया अकाउंट सुनियोजित तरीके से भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं। इन पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि चीनी सेना ने भारतीय जवानों को बुरी तरह हरा दिया है और अरुणाचल प्रदेश में करीब 50 किमी तक आगे बढ़कर भारतीय जमीन पर पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) का नियंत्रण स्थापित कर लिया है। यह भी पढ़ें- कल का मौसम: रविवार को 7 राज्यों में होगी बारिश, 50 की स्पीड से चलेगी हवा सेना ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जारी फैक्ट चेक में कहा कि इस तरह के दावे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए गए हैं और इनका कोई आधार नहीं है। इसका...