नई दिल्ली, जुलाई 18 -- दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 21 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को शनिवार को जबरदस्ती सफदरजंग अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया। 20 अगस्त को कॉकरोच जनता पार्टी ने संसद भवन तक मार्च का ऐलान किया था। सोनम वांगचुक भी इस प्रदर्शन में शामिल होने वाले थे। इससे पहले दिल्ली पुलिस की ये कार्रवाई अहम मानी जा रही है। इस बीच सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि सोनम वांगचुक का अनशन अभी भी जारी है। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा है कि अगर सोनम मार्च में शामिल नहीं हो पाए तो उनकी जगह वह शामिल होंगी। उन्होंने कहा, सोनम वांगचुक अभी भी अनशन पर हैं क्योंकि वह कोई चीनी नहीं ले रहे हैं। वह सिर्फ नमक वाला पानी ले रहे हैं जो वह पहले ले रहे थे। मैं शुक्रगुजार हूं कि सरकार ने उन्हें यहां लाने की परवाह की...