नई दिल्ली, मार्च 23 -- Gold Price Today: गोल्ड को एक सुरक्षित निवेश माना जाता है। लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। हाल के दिनों में सोने की कीमतों में 18 प्रतिशत की गिरावट आई है। जिसके बाद 10 ग्राम गोल्ड का रेट 29,000 रुपये लुढ़क गया। मिडिल ईस्ट में बढ़ते टेंशन की वजह से सोना अपनी चमक खो रहा है। बता दें, ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है। युद्ध की वजह से कच्चे तेल का भाव 110 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को भी पार कर गया है। यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच इस स्टॉक को खरीदने की होड़, 12% चढ़ा भाव सोमवार को एक बार फिर से सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। गोल्ड का रेट सोमवार को 5 प्रतिशत लुढ़क गया। जिसके बाद यह 2026 के सबसे कमजोर स्थिति पर पहुंच गया। बता द...